खाद की कालाबाजारी रोकने भारतीय किसान संघ ने सीएम भूपेश बघेल को लिखी चिठ्ठी , पढ़ें पूरी खबर - गुरुआस्था न्यूज़


 गुरुआस्था न्यूज़ प्रतिनिधि

खाद की कालाबाजारी रोकने भारतीय किसान संघ ने सीएम भूपेश बघेल को लिखी चिठ्ठी  

बिलासपुर - रबी फसल लेने वाले किसानों को समय पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने और सिंचाई के लिए किसानों को जल्द बिजली कनेक्शन देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है। पत्र की प्रति सोमवार को भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र दुबे की अगवाई में मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट एसएस दुबे को पत्र सौंपा है।

भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र दुबे के नेतृत्व में सोमवार को पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सिटी मजिस्ट्रेट दुबे से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के नाम लिखे में पत्र में किसान संघ ने रबी फसल का मुद्दा उठाया है। खरीफ के बाद किसान रबी फसल की तैयारी कर रहे हैं। दलहन तिलहन की खेती करने वाले किसानों को भी खाद की जरूरत है। संघ का कहना है कि बाजार में खाद की किल्लत बनी हुई है और कालाबाजारी भी जमकर हो रही है।

संघ ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर किसानों को समय पर खाद की आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है। संघ ने सीएम को लिखी चिट्टी में प्रमुख मुद्दों को उठाया है। प्रतिनिधिमंडल में किसान संघ के प्रदेश संगठन मंत्री तुलाराम, प्रदेश महामंत्री नवीन शेष, प्रदेश कोषाध्यक्ष गजानंद दिघरस्कर जिला मंत्री सोनू तिवारी, वीना तिवारी, प्रफुल्ल मिश्रा, रामसुशील पांडेय, प्रकाश अवस्थी, रामसेवक कुशवाहा, लक्छमी सिन्हा, अनिल पटेल, मनहरण साहू, धर्मराज सिंह, महेश यादव, राजेश बैगा, दीपकेश्वर पटेल, हरीश पटेल, पहारू साहू, खगेश साहू, मोनू यादव समेत बड़ी संख्या में जिले के कृषक शामिल थे।

ये मुद्दे उठाए

0 किसानों को रबी फसल के लिए खाद की व्यवस्था तत्काल की जाए एवं खाद के कालाबाजारी पर रोक लगाते हुए कालाबाजारी करने वालों के ऊपर सख्त कार्यवाही की जाए ।

0 विद्युत विभाग में जिले के किसानों के स्थाई कनेक्शन के लंबित प्रकरणों शीघ्रता से निराकरण कर स्थाई कनेक्शन प्रदान की जाए।

0 धान खरीदी सात फरवरी को पूर्ण हो जाने के बाद किसानों को राज्य शासन से दी जाने वाली राजीव गांधी किसान न्याय योजना की प्रोत्साहन राशि को चार किस्तों में दिए जाने से छोटे किसान को चार बार छोटी राशि के लिए बैंकों का चक्कर लगना पड़ता है। इससे किसान का समय और आवागमन करने से पैसा दोनों की बर्बादी होती है, जिसे ध्यान में रखते हुए एकमुश्त राशि एक ही बार दी जाए।

Comments