नराधम ने नाबालिक गर्लफ्रेंड को इतना प्रताड़ित किया कि उसने कर ली आत्महत्या,परिजन, प्रत्यक्षदर्शी और सहेली के बयान पर दर्ज हुआ केस , पढ़ें पूरी खबर - गुरुआस्था न्यूज़

 


गुरुआस्था न्यूज़   

नराधम ने नाबालिक गर्लफ्रेंड को इतना प्रताड़ित किया कि उसने कर ली आत्महत्या,परिजन, प्रत्यक्षदर्शी और सहेली के बयान पर दर्ज हुआ केस  

बिलासपुर - नाबालिग लड़की को आत्महत्या करने के लिए उकसाने वाले प्रेमी युवक को पुलिस ने पकड़ा है। दरअसल, लड़की का प्रेमी उसे दूसरे लड़के से बात करने पर शक करता था और उसके साथ मारपीट करता था। युवक उसे बदनाम करने के नाम पर ब्लैकमेल कर रुपयों की डिमांड भी करता था। इससे तंग आकर चार माह पहले उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। अब पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

चिंगराजपारा में रहने वाली 16 वर्षीय मानसी शर्मा दुकान में काम करती थी। बीते 27 सितंबर को उसने जहर खा लिय था। उसे परिजनों ने गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान 30 सितंबर को मानसी की मौत हो गई। पुलिस इस मामले की जांच कर र ही थी। जांच में पता चला कि करीब साल भर पहले चिंगराजपारा के अंकित यादव (20 वर्ष) से उसकी दोस्ती थी और उसकी प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या की थी।

जहर खाने के पहले की थी मारपीट

एएसआई सीता साहू ने 27 सितंबर को जहर खाने के पहले अंकित यादव ने उसके साथ मारपीट की थी। इस दौरान पड़ोसी महिला ने उसकी पिटाई करते देखा था। मानसी की सहेली ने भी अपने बयान में अंकित यादव की प्रताड़ना की बात बताई है। वह मानसी से रुपयों की मांग कर उसे बदनाम करने के लिए ब्लैकमेल करता था।

परिजन, प्रत्यक्षदर्शी और सहेली के बयान पर दर्ज हुआ केस

TI परिवेश तिवारी ने बताया कि नाबालिग के आत्महत्या प्रकरण में जांच के दौरान परिजन के साथ ही प्रत्यक्षदर्शी महिला और मृतका की सहेली का बयान दर्ज किया गया है। जिसमें उन्होंने आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने और ब्लैकमेल कर उगाही करने की जानकारी दी है। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी अंकित के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

Comments