जोगी कांग्रेस बिलासपुर की शहर समन्वय समिति घोषित,विक्रांत तिवारी ने जारी की 51 नामों की सूची

बिलासपुर जिले के जिला मुख्यालय बिलासपुर शहर मे जनता कांग्रेस ने नए ढंग से राजनीति करने की नींव रख कार्यकारणी के बजाए 51 लोगों की शहर समन्वय समिति घोषित की है, इसका कार्य एवं अधिकार क्षेत्र बिलासपुर ग्रामीण की समन्वय समिति से काफी अलग रखा गया है । इस सूची मे बिलासपुर शहर के वार्डों को ध्यान मे रखा गया है। इसे शहर की राजनीतिक गतिविधियों को तेज़ करने की शुरुआत माना जा सकता है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विक्रांत तिवारी ने पार्टी को मजबूती देने और जिला मुख्यालय को मजबूत करने शहर मे 51 नेताओं की समन्वय समिति घोषित की है। जिसमे अनुभवी वरिष्ठ नेताओं एवं समर्पित युवा नेताओं के साथ नई रणनीति की नीव रख दी गई है।

जिलाध्यक्ष विक्रांत तिवारी ने सूची जारी करते हूए बताय की बिलासपुर शहर की सीमाओं और वार्डों को ध्यान मे रखते हूए शहर की समन्वय समिति की प्रथम सूची जारी की गई है। भविष्य मे शहर समन्वय समिति का विस्तार किया जाएगा। शहर मे युवा एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ समन्वय समिति तैयार की गई है जिसका उद्देश्य बिलासपुर विधानसभा के प्रत्येक वार्डों मे पार्टी को मजबूत करना, जनहित और बिलासपुर हित के मुद्दों को उठाना होगा।भविष्य मे, जोगी कांग्रेस बिलासपुर के एक एक वार्ड एक एक व्यक्ति की आवज़ बनेगी।

      विक्रांत ने बताया की सूची मे 51 नेताओं की बिलासपुर शहर समन्वय समिति बनाई गई है। जल्द ही इसका विस्तार किया जाएगा । उक्त समिति शहर कार्यकारणी बनने के उपरांत स्वमेव भंग मानी जाएगी।

Comments