महिला बैंककर्मी से छेड़खानी,बाइक पर बिठाने की कोशिश,लोगों ने जमकर की धुनाई , पढ़ें पूरी खबर - गुरुआस्था न्यूज़


गुरुआस्था न्यूज़    

 महिला बैंककर्मी से छेड़खानी,बाइक पर बिठाने की कोशिश,लोगों ने जमकर की धुनाई 

बिलासपुर -  बदमाश युवक ने सरेराह बैंक कर्मी महिला को रोककर छेड़खानी की। महिला ने रोते हुए बताया कि युवक ने बाइक अड़ाकर उसे रोक लिया और हाथ पकड़कर खींचने लगा। फिर बाइक में बैठाने की कोशिश की। महिला के साथ युवक के इस हरकत को देखकर भीड़ ने उसको जमकर पीटा की और पुलिस को बुला लिया। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार महिला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र में रहती हैं और व्यापार विहार स्थित बैंक में काम करती हैं। गुरुवार शाम को वह नेहरू चौक से राजीव गांधी चौक तरफ जा रही थी। तभी स्वाधिन नाथ चौधरी नाम का युवक उसका पीछा करते हुए गांधी चौक तक पहुंच गया। युवक ने उसकी स्कूटी के सामने बाइक अड़ा दी और छेड़खानी करने लगा। फिर हाथ खींचकर बाइक में बैठाने लगा। महिला के चिल्लाने और मना करने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान उसकी जमकर पिटाई कर दी और पुलिस को बुला लिया।

रोती महिला बोली- तीन साल से परेशान कर रहा है

घटना के बाद रोती हुई महिला सिविल लाइन थाने पहुंच गई। उन्होंने मिडिया को बताया कि युवक तीन साल से परेशान कर रहा है। उसके पति ने भी उसे मना किया है और परेशान नहीं करने का आग्रह किया। इसके बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसके खिलाफ महिला पहले भी थाने में रिपोर्ट दर्ज करा चुकी है।

सबक मिलना चाहिए और उसे जेल जाना चाहिए

महिला ने बताया कि युवक आए दिन पीछा कर उसे तंग कर चुका है। उसके बारे में गंदी बातें करता है। उसे सबक मिलना ही चाहिए। महिला ने कहा कि मैं उसकी हरकतों से तंग आ चुकी हूं, बच्चों का स्कूल ड्रॉप कराना पड़ा। मुझे इंसाफ चाहिए और उसे जेल की हवा खाने की जरूरत है। उससे तंग आकर पति को बताई। फिर भी उसकी आदतों में सुधार नहीं हुआ।

Comments