भीख मांगने आई महिलाओं ने बर्तन दुकान चुरा लिए 7.5 लाख , घुटकु रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर - गुरुआस्था न्यूज़

 


गुरुआस्था न्यूज़   

भीख मांगने आई महिलाओं ने बर्तन  दुकान चुरा लिए 7.5 लाख , घुटकु रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार  

 बिलासपुर - शनिवार सुबह दिनदहाड़े चोरी हो गई। यहां 3 महिलाएं भीख मांगने के लिए पहुंची थीं। इन्होंने दुकानदार से कहा भैया कुछ दे दो। फिर मौका मिलते ही 7.5 लाख रुपए बैग से पार कर दिए। कुछ देर तक तो दुकानदार को कुछ पता ही नहीं चला। बाद में जब दुकानदार को बैग में पैसे नहीं मिले तो उसने पुलिस से मामले की शिकायत की थी। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

सरकंडा के लोधी पारा में जय राम मेटल नाम से बर्तन की दुकान है। जिसका संचालन जय राम अग्रवाल करते हैं। जय राम अग्रवाल ने बताया कि रोज की तरह उन्होंने शनिवार सुबह भी अपनी दुकान खोली थी। इस बीच सुबह 10.30 बजे के बीच दुकान में 3 महिलाएं आई थीं। उन्होंने बताया कि महिलाओं ने उनसे भीख मांगा था। तब वो कुछ सेकंड के लिए अंदर गए। इसके बाद उन्होंने महिलाओं को कुछ पैसे दिए। जिसे लेकर महिलाएं चले गईं थी।

बैग खोलकर देखा तो खाली था

बताया गया कि महिलाओं के जाने के बाद जय राम को कुछ देर तक कुछ पता नहीं चला था। मगर जब जय राम को ध्यान आया कि उन्होंने काउंटर के पास बैग रखा था। उसमें 7.5 लाख रुपए थे, तब उन्होंने बैग खोलकर देखा। बैग खोलने पर वह भी हैरान रह गए। अंदर पैसा ही नहीं थे। जिसके बाद तुरंत उन्होंने इस बात की जानकारी आस-पास के दुकानदारों की दी। साथ ही पुलिस से शिकायत की गई।

आस-पास के दुकानदारों को महिलाओं पर शक हुआ

शिकायत करने पर दुकानदारों को शुक हुआ कि कुछ महिलाएं दुकान के आस-पास घूम रहीं थी। उन्होंने आस-पास की दुकानों में भी भीख मांगा है। वहीं उन महिलाओं के जाने के बाद दुकान में ऐसा कोई आया नहीं। ये बात पुलिस को भी बताई गई। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और 3 महिलाओं को बिलासपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर घुटकु रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है।

नागपुर की रहने वाली हैं महिलाएं

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सोनी, कविता राठौर, रंजन पवार बताया है। पुलिस ने बताया है कि पूछताछ में महिलाओं ने बताया है कि वह सभी महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली हैं। जो इस इलाके में भीख मांग रहीं थी और चोरियां भी की है। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार की गई महिलाओं से 7.5 लाख रुपए कैश बरामद कर लिया है और आगे की पूछताछ जारी है।

Comments