प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप के साथ 3 आरोपि गिरफ्तार ,उत्तराखंड से मंगाकर बिलासपुर में बेचता था आरोपी , पढ़ें पूरी खबर - गुरुआस्था न्यूज़


गुरुआस्था न्यूज़ 

प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप के साथ 3 आरोपि गिरफ्तार ,उत्तराखंड से मंगाकर बिलासपुर में बेचता था आरोपी 

 बिलासपुर - इन दिनों अवैध कफ सिरप बेचने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इस बीच पुलिस ने यहां एक बार फिर से प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी उत्तराखंड से ये नशे का सामान मंगाकर बिलासपुर में अलग-अलग लोगों को बेचता था। मगर जब इस बार ये ग्राहक तलाशने निकले तो पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों से डेढ़ लाख रुपए का माल बरामद किया गया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को इस बात की सूचना मिली की बजरंग कॉम्प्लेक्स के पीछे ईमलीपारा रोड में 2 लोगों प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप लेकर निकले हैं। वो यहां पर ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। ये पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ करने में दोनों ने अपना नाम मनीष साहू(21), शुभान खान(20) बताया। जांच करने पर पुलिस को इन आरोपियों से 200 नग कफ सिरप भी मिल गया। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

तीनों जांजगीर के रहने वाले है

दोनों ने बताया कि हमने इस माल को जांजगीर के रहने वाले प्रणव दत्त पाण्डेय से खरीदा है। उन्होंने यह भी जानकारी दी की प्रणव महाराणा प्रताप चौक के पास कार लेकर खड़ा है। उसके पास भी बहुत माल है। वो भी ग्राहक की तलाश कर रहा है। ये जानकारी मिलते ही पुलिस चौक के पास पहुंच गई। मगर पुलिस को देख कर प्रणव भागने की कोशिश करने लगा। इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया और उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसके पास से 800 नग कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया है। सभी आरोपी जांजगीर के रहने वाले हैं।

ट्रांसपोर्ट के जरिए माल आता था

प्रणव दत्त ने बताया कि वो ये माल उत्तराखंड के देरहरादून से ट्रांसपोर्ट के जरिए मंगाता था। फिर बिलासपुर शहर के अलग-अलग इलाकों में बेचा करता था। पूछताछ के बाद पुलिस ने इन तीनों आरोपियों से कुल एक हजार कफ सिरप बरामद किया है। साथ ही कार और बाइक को भी इनसे जब्त किया गया है। पुलिस ने ये पूरी कार्रवाई गुरुवार को ही है। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया है।

Comments