विधवा को शादी का वादाकर लिया झांसे में, फिर 2 साल तक किया दुष्कर्म , पढ़ें पूरी खबर - गुरुआस्था न्यूज़


गुरुआस्था न्यूज़   

विधवा को शादी का वादाकर लिया झांसे में, फिर 2 साल तक किया दुष्कर्म 

बिलासपुर - 3 बच्चों की मां से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने विधवा महिला को ये कहते हुए झांसे में लिया था कि मैं तुमसे शादी करूंगा। इसके बाद 2 साल तक उसका रेप करता रहा। मगर जब महिला ने उसे शादी करने की बात कही तो युवक महिला को डराने धमकाने लगा। जान से मारने की धमकी तक दी। तब महिला ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। अब आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

सिविल लाइन इलाके में 40 साल की महिला अपने 3 बच्चों के साथ रहती है। महिला के पति की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। जिसके बाद से वह एक कपड़ा दुकान में करने लगी थी। यहीं आरोपी युवक विजय धृतलहरे(30) भी काम करता था। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। मुलाकात के बाद दोनों बातचीत करने लगे थे। बातचीत के बाद विजय ने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद विजय महिला से 2 साल तक रेप करता रहा।

धमकी के बाद काम छोड़ना पड़ा

महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि कुछ समय पहले जब उसने विजय से कहा कि चलो अब शादी कर लेते हैं तो विजय ने इनकार कर दिया। कहने लगा की नहीं मैं शादी नहीं कर सकता। महिला ने बताया कि उसने विजय को खूब समझाया, मगर वह नहीं माना। उसने साफ मना कर दिया कि वह शादी नहीं करेगे। इसके बाद कहने लगा कि ज्यादा बात करोगी तो तुमको जान से मार दूंगा। उसकी इसी धमकी की वजह से महिला ने कपड़ा दुकान की नौकरी भी छोड़ दी थी।

मुंगेली का रहने वाला है आरोपी

महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस ने बताया की आरोपी मूल रूप से मुंगेली का रहने वाला है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Comments