रिटायर्ड शिक्षक से 11 लाख की धोखाधड़ी , पढ़े पूरी खबर - गुरुआस्था न्यूज़

बिलासपुर - सिविल लाइन क्षेत्र में ज्यादा ब्याज का लालच देकर सेवानिवृत्त शिक्षक से 11 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित शिक्षक ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है। चकरभाठा क्षेत्र के रहंगी निवासी उमाशंकर शर्मा रिटायर्ड शिक्षक हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 2018 में उनके पूर्व परिचित मनोज शर्मा उनके घर आए थे। मनोज ने बताया कि वे श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित आदर्श के्रडिट कोआपरेटिस सोसायटी में सलाहकार हैं।

उनकी कंपनी विश्वसनीय संस्था है जो दिल्ली से रजिस्टर्ड है। इसके बाद मनोज संस्था के शाखा प्रबंधक मनोज सिंह ठाकुर को घर लेकर आया। दोनों ने कंपनी के संबंध में भरोसा दिलाते हुए अधिक ब्याज का लालच दिया। इस पर शिक्षक ने 27 फरवरी 2018 को एक लाख स्र्पये 18 माह के लिए जमा कर दिए। इसके बाद उनके खाते में कुछ माह तक ब्याज की राशि जमा की जाती रही।

कंपनी पर भरोसा होने पर शिक्षक ने 15 सितंबर 2018 को छह लाख 10 हजार 21 माह के लिए और नौ मई 2019 को तीन लाख स्र्पये 24 माह के लिए जमा करा दी। अब उनके खाते में ब्याज की राशि जमा नहीं हो रही है। साथ ही कंपनी के श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित आफिस में भी ताला लगा है। शाखा प्रबंधक मनोज सिंह और सलाहकार मनोज शर्मा ने अपना मोबाइल बंद कर दिया है। धोखाधड़ी का आशंका पर सेवानिवृत्त शिक्षक ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Comments