कांग्रेस राज में और क्या-क्या देखना है बाकी, मंत्री को अपनी सरकार पर ही भरोसा नहीं, भाजपा  , पढ़े पूरी खबर - गुरुआस्था न्यूज़

रायपुर -  छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की राजनीति में भूचाल लाने वाले बृहस्पत कांड के बाद अब इंटरनेट मीडिया पर भी पक्ष विपक्ष की प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई हैं। बड़ी संख्या में लोग मंत्री टीएस सिंहदेव के समर्थन में पोस्ट कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ भाजपा ने ट्वीट किया, कांग्रेस राज में और क्या-क्या देखना है बाकी। ये देश की पहली और ऐतहासिक घटना है, जिससे पूरी छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार कटघरे में खड़ी हो गई है। ऐसे में सरकार को कुर्सी छोड़ देनी चाहिए। जब सरकार के वरिष्ठ मंत्री को ही अपनी सरकार पर भरोसा नहीं है तो प्रदेश की जनता को कैसे भरोसा होगा।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम ने ट्वीट किया, छत्तीसगढ़ राज्य के एक वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित मंत्री का अपमान खुद के दल द्वारा किया जाना छत्तीसगढ़ की राजनीति का काला दिन है, अपने राजनीतिक जीवन मे इस प्रकार का कृत मेने कभी नही देखा। इतना सब होने के बाद भी कांग्रेस सरकार के मुखिया धृतराष्ट्र की तरह बैठे हैं।

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने ट्वीट किया- छत्तीसगढ़ में एक माननीय मंत्री की "चरित्र हत्या" हो गई, फिर दो-चार घंटे की चर्चा के बाद उनका चरित्र "बहाल" हो गया... पुनिया जी के पास चरित्र प्रमाण पत्र देने की जादुई ताकत है। यदि पुनिया जी में हिम्मत है, तो कार्यवाही करनी चाहिए...।

भाजपा सांसद विजय बघेल ने ट्वीट किया- कांग्रेस सरकार की अंतर्कलह अब सबके सामने है। सीएम भूपेश बघेल के अडियल रवैया व तानाशाही व्यवहार जगजाहिर हो गया। सरकार के वरिष्ठ मंत्री टीएस सिंहदेव जी का सदन में आहत होकर, सदन छोड़कर जाना दुखद है। एक जनप्रतिनिधि पर लगे आरोप और हुए हमले पर चर्चा और जांच होनी चाहिए।

Comments