श्रवण कुमार सम्मान पत्र से सम्मानित हुवे सुरेन्द्र साहू , पढ़े पूरी खबर - गुरुआस्था न्यूज़

रायपुर - छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू को बुजुर्गों की चौपाल युवा समाज सेवी संस्था रायपुर ने कोरोना काल के लाकडाउन में बुजुर्गों की सेवा करने पर श्रवण कुमार सम्मान पत्र से सम्मानित किया है। इस सम्मान के चयन कमेटी के मार्गदर्शक के रूप में संसदीय सचिव रायपुर के विधायक विकास उपाध्याय, अध्यक्ष जया गढ़पाले, संस्थापक सदस्य प्रंशात पांडेय ने चयन किया है। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू को यह पुरस्कार लाकडाउन में मुंगेली और कोरिया जिले में छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में लाकडाउन के समय बुजुर्गों के बेहतर कार्य के लिए प्रदान किया गया है।

लाकडाउन के विषम परिस्थितियों में लगातार बुजुर्गों की उदारतापूर्वक सेवा करने के लिए यह सम्मान दिया है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर, सरगुजा लगातार बाल अधिकार , महिला अधिकार, नशा मुक्ति के खिलाफ जन जागरूकता अभियान, मानव व्यापार के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान ,कोरोना काल में एंबुलेस का संचालन एवं लाकडाउन से लगातार उत्कृष्ट कार्य करते आई है। सुरेन्द्र साहू समाज सेवी संस्था छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव के पद पर लगातार सामाजिक कार्य कर रहे है।

यह संस्था वर्तमान में कोरिया और मुंगेली जिले में वृद्धाश्रम और अंम्बिकापुर में नशा मुक्ति केंद्र का संचालन किया जा रहा है। सुरेन्द्र साहू को पूर्व में भी नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा जिला एवं राज्य युवा पुरस्कार,स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय युवा पुरस्कार, साहित्य अकादमी एवं मैथिल प्रवाहिका द्वारा छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान, भारतीय आदिम जाति सेवक संघ दिल्ली द्वारा आदिवासी सेवा सम्मान, मानसिक कल्याण अभिभावक संघ बिलासपुर द्वारा सेवा सनद सम्मान, छत्तीसगढ़ महिला और बाल विकास द्वारा बाल गौरव सम्मान, छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान, तेजस्वी फाउंडेशन रायपुर द्वारा मानव सेवा सम्मान, एकता फाऊंडेशन नागपुर द्वारा कोविड योद्धा गौरव सम्मान, साथी फाउंडेशन द्वारा कोरोना योद्धा सम्मान एवं कानपुर द्वारा नवसृजन कला प्रवीण अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सुरेन्द्र साहू को कोरोना काल के लाक डाउन में बुजुर्गों के लिए लगातार कार्य करने पर लाक डाउन का श्रवण कुमार सम्मान मिलने पर अनेक लोगों ने बधाई दी है।

Comments