लोकसभा में सांसद साव ने उठाया छत्तीसगढ़ में धर्मान्तरण का मामला , पढ़े पूरी खबर - गुरुआस्था न्यूज़

गुरुआस्था  समाचार 

बिलासपुर - छत्तीसगढ़ में गुपचुप तरीके से चल रहे धर्मान्तरण  का मामला शुक्रवार को लोकसभा में गूंजा। बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अस्र्ण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में योजनाबद्ध तरीके से धर्मान्तरण का खेल चल रहा है। केंद्र सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की। लोकसभा की कार्रवाई के दौरान सांसद साव ने नियम 377 के तहत छत्तीसगढ़ में हो रहे मतांतरण का मुद्दा उठाया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के बस्तर और सरगुजा संभाग में अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों की बहुतायत है। मिशनरी से जुड़े प्रचारक पढ़ाई, दवाई और प्रार्थना तथा प्रलोभन के माध्यम से धर्मान्तरण करने का योजनाबद्ध अभियान चला रहे हैं। सांसद साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में तेजी के साथ लोग धर्मान्तरण हो रहे हैं।

इसमें अनुसूचित जाति, जनजाति के अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग से जुड़े लोगों की संख्या अधिक है। उन्होंने अंदेशा जताते हुए कहा कि जिस तेजी के साथ धर्मान्तरण हो रहा है, उससे राष्ट्रांतरण का खतरा भी आने वाले दिनों में पैदा हो सकता है। उन्होंने धर्मान्तरण से जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाते हुए उनमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई पर बल दिया है।

गुरुआस्था  ने उठाया था मुद्दा

सेवा, पढ़ाई और दवाई के नाम पर प्रदेश में गुपचुप और सुनियोजित ढंग से चलाए जा रहे धर्मान्तरण के खेल को लेकर गुरुआस्था ने मुद्दा उठाया था। मिशनरीज द्वारा किस तरह अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के लोगों को प्रलोभन देकर धर्मान्तरण कराया जा रहा है, इसे लेकर विस्तार से जानकारी भी दी है। धर्म जागरण मंच और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों द्वारा घर वापसी अभियान के दौरान धर्मान्तरितो की घर वापसी कराई जा रही है।

Comments