भारतीय मजदूर संघ ने शुरू किया पर्यावरण जागरूकता अभियान।जिला कलेक्टर को दिया गया पर्यावरण संरक्षण हेतु ज्ञापन

बिलासपुर  - पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ जिला बिलासपुर के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक और सतत अभियान की शुरुआत की। जिसके तहत जिला मुख्यालय के नेहरू चौक में प्रमुख पदाधिकारियों ने एकत्रित होकर प्रकृति की रक्षा हेतु जल संरक्षण,वायु प्रदूषण , ध्वनि प्रदूषण , कचरा प्रबंधन,अमानक पालीथीन पर रोक लगाने संबंधी संदेश स्लोगन के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया, उसके उपरांत कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए भारतीय मजदूर संघ जिला बिलासपुर के संयोजक श्री संजय तिवारी के नेतृत्व में लघु रैली के माध्यम से कलेक्टर कार्यालय जाकर पर्यावरण संबंधी सरकारी प्रावधानों का कड़ाई से पालन करने के लिए दस सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। उपरोक्त जानकारी देते हुए भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष और भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के पर्यावरण मंच प्रभारी श्री शंखध्वनि सिंह बनाफर ने बताया कि वैसे तो भारतीय मजदूर संघ अपना राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस 28अगस्त को मनाता है परन्तु पांच जून विश्व पर्यावरण दिवस के दिन इस विषय को लेकर प्रशासनिक सक्रियता को ध्यान में रखकर आज के दिन से ही संगठन द्वारा प्रति वर्ष पूरे मानसून काल में सतत वृक्षारोपण,पर्यावरण गोष्ठी,बेबीनार , निबंध प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता आदि के द्वारा लोगों में जागरूकता लाने के लिए व्यापक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है तथा आज भी इस संबंध में प्रदेश के सभी जिलों में ज्ञापन सौंपा गया है , साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने कार्यस्थल पर अपने परिजनों , और सहकर्मियों के साथ वृक्षारोपण किया। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष और पर्यावरण मंच के प्रदेश संयोजक श्री शंखध्वनि सिंह बनाफर, स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुरेश तिवारी, भारतीय मजदूर संघ जिला बिलासपुर के संयोजक श्री संजय तिवारी, बिजली कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव श्री मनीष क्षत्री, लायर्स सोशल फोरम से एडव्होकेट  शरद चंदेलराज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष श्री राजेश पाण्डेय, स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के जिला उपाध्यक्ष श्री सर्वेश तिवारी, श्री दिनेश तिवारी, श्री ओम ठाकुर, श्री मेलाराम टंडन, श्री रवि सूर्यवंशी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments