भा.म.सं.के नवीन जिला कार्यसमिति की पहली बैठक संपन्न

बिलासपुर - भारतीय मजदूर संघ जिला बिलासपुर के नवीन कार्यकारिणी की पहली परिचयात्मक बैठक तिफरा बिलासपुर स्थित विद्युत कर्मचारी महासंघ के कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय कराया गया और संगठन के वरिष्ट पदाधिकारियों ने संगठन के रीति-नीति से नवीन कार्यकारिणी को अवगत कराते हुए कहा कि हम सभी एक राष्ट्रवादी संगठन के कार्यकर्ता हैं और भारतीय मजदूर संघ में पद नहीं बल्कि दायित्व प्रदान किया जाता है और निश्चित अंतराल पर स्वाभाविक रूप से बिना किसी विवाद के पदों का सहज हस्तांतरण हो जाता है। बैठक में प्रमुख वक्ता के रूप में श्री एस.एन.तिवारी जी पूर्व अध्यक्ष श्रमकल्याण मंडल छत्तीसगढ़ के अलावा राज्य कर्मचारी संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महेन्द्र जैन जी, विद्युत कर्मचारी महासंघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री शिशिर मजुमदार जी, स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुरेश तिवारी जी ने भी संबोधित किया। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला बिलासपुर के प्रभारी श्री शंखध्वनि सिंह बनाफर ने संगठन के सभी नवदायित्ववान पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों में अभी 23जुलाई को स्थापना दिवस एवं 28अगस्त को पर्यावरण दिवस की तैयारियों में अभी से जुट जाने का आह्वान किया है। बैठक में पूर्व जिला मंत्री श्री पृथ्वी सहगल जी ने पिछले कार्यकाल के लेखा-जोखा के साथ कार्यवाही रजिस्टर का हस्तांतरण नऐ जिला मंत्री श्री संजय तिवारी जी को किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री शंकर मेश्राम जी ने किया और बैठक का संचालन जिला मंत्री श्री संजय तिवारी जी ने किया। अंत में जिला अध्यक्ष श्री शंकर मेश्राम ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सबका आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की। इससे पहले भारतीय मजदूर संघ के दिवंगत प्रदेश अध्यक्ष श्री शिव कुमार कश्यप जी, एवं पूर्व महामंत्री श्री राधेश्याम जायसवाल जी के माताजी और उनके बड़े भाई सहित संगठन के सभी दिवंगत कार्यकर्ताओं को दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
आज के कार्यक्रम में उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष श्री राजेश पाण्डेय जी, उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह रेलवे उपाध्यक्ष श्री अविनाश चौबे एन टी पी सी, कोषाध्यक्ष श्री गंगाराम,प्रचार मंत्री मनीष क्षत्री, कार्यालय मंत्री श्री नागेन्द्र शर्मा, कार्यसमिति सदस्य श्री अंकुर गुप्ता, कमलेश श्रीवास, दिलेश्वर कौशिक, जी महेश सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments