तखतपुर के मेडपार में हुई गायों की मृत्यु पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन पर घोर लापरवाही का लगाया आरोप

बिलासपुर - तखतपुर के मेडपार में हुई गायों की मृत्यु पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया। छत्तीसगढ़ विधानसभा में धरमलाल कौशिक नेे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मंडल मेडपार गांव पहुॅचकर गायों की मौतों को लेकर ग्रामीणों से बात की इस दौरान लोगों ने बताया कि प्रशासनिक स्तर पर उन्हें डराया धमकाया जा रहा है, कि ग्रामीणजन कोई भी बाहरी व्यक्ति को बयान या जानकारी न दे। श्री कौशिक ने कहा कि यह दुर्भाग्य पूर्ण है कि गोठानों एवं गायों की रोका छेका योजना पूर्ण रूप से असफल है और गायों की जो मृत्यु हुई है यह द्रविद घटना है। गायों की मौतों से ग्रामीणजन दुखी है और भोजन तक नही किये है। श्री कौशिक ने कहा कि जब सरकार कोई योजना बनाती है तो उसकी धरातल तक क्रियान्वयन होना चाहिए, उसी का यह दुखद परिणाम है कि यह घटना सामने आई है, जिनकी गायों की मृत्यु हुई है उन्हें पूरा मुआवजा मिलना चाहिए, क्योंकि ग्रामीणजन बहुत ही गरीब परिवार से है। श्री कौशिक ने कहा कि यह खंडहरनुमा प्राचीन भवन में गायों को ठूस दिया गया दम घुटने के कारण गायों की मृत्यु हो गई। श्री कौशिक ने भूपेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस घटना को सरकार लिपा पोती करने में लग गई है। भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने घटना के दिन कलेक्टर एवं एसडीएम को ज्ञापन सौपकर इस घटना की जांच की मांग की है, तथा शासन ने इस घटना के जाॅच के लिए जो कमेटी बनाई है उस कमेटी में गौसेवक को भी शामिल किया जाना चाहिए, केवल उस कमेटी में अधिकारी न रहे।
बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरूण साव ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि गौ पालकों के लिए गौ एक परिवार के सदस्य के तौर पर होता है सरकार की लापरवाही से इतनी बड़ी संख्या में गौवंश की दुर्भाग्य पूर्ण मौत होना स्पष्ट रूप से सरकार की विफलता है। घटना की निष्पक्ष जाॅच होना चाहिए और गौपालकों को हुए नुकशान की भरपाई हेतु प्रति गौवंश एक लाख रूपये का मुआवजा सरकार को देना चाहिए। प्रशासनिक दबाव बनाकर ग्रामीणजनों को दोषी ठहराने प्रयास किया जा रहा है वह घोर निंदनीय है। 
इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक डाॅ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, भाजपा जिला महमंत्री घनश्याम कौशिक, भाजपा मंडल अध्यक्ष बी.आर. महोबिया, त्रेतानाथ पाण्डेय, संतोष कश्यप सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे

Comments