भारतीय जनता युवा मोर्चा के आव्हान पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं सहित बिलासपुर जिले के बेरोजगार युवकों ने प्रदेश की निरंकुश कांग्रेस सरकार का पुतला दहन किया।

बिलासपुर  - भारतीय जनता युवा मोर्चा के आव्हान पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं सहित बिलासपुर जिले के बेरोजगार युवकों ने प्रदेश की निरंकुश कांग्रेस सरकार का पुतला दहन किया। 
युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने दावा किया कि इतनी अधिक संख्या में एक साथ युवाओं द्वारा जताया गया यह आक्रोश बताता है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार युवाओं को रोजगार देने के मामले में पूर्णता विफल साबित हुई है। लॉकडाउन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पांच लाख रोजगार सृजन करने का दावा किया था, वह केवल दावा ही साबित हुआ।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा कि आज प्रदेशभर में 14 हज़ार शिक्षकों के पद रिक्त हैं। 22 सौ आरक्षक भर्ती विलंबित है, सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर के एग्जाम नहीं हुए हैं। सरकार वित्तीय संकट का बहाना कर युवाओं को 25 सौ रुपए बेरोजगार प्रोत्साहन राशि देने से आनाकानी कर रही है, जबकि निगम-मंडलों में नियुक्तियों के लिए बैठकें हो रही हैं और तबादला उद्योग जारी है। श्री ठाकुर ने कहा कि यह पढ़े-लिखे युवकों की प्रतिभा का खुला अपमान है  और छत्तीसगढ़ को शर्मसार करने के लिए संवेदनहीन हो चुकी कांग्रेस सरकार को प्रदेश से माफी मांगकर तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा कि आज बिलासपुर जिले में हजारों की संख्या में युवाओं ने जो पुतला दहन किया है और उसका सोशल मीडिया में जो सीधा प्रसारण हुआ है, वह यह बताता है कि भाजपा-भाजयुमो हरदेव सिन्हा जैसे प्रदेश के प्रत्येक बेरोजगार युवा के साथ खड़ा है, और उसके हक़ के लिए बिना किसी दबाव के किसी भी हद तक जाकर अपनी लड़ाई जारी रखेगा।
शुक्रवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, प्रदेश संयोजिका सुनीता मानिकपुरी, जिला महामंत्री दुर्गा कश्यप, लोकेशधर दीवान, प्रणव शर्मा, आदित्य तिवारी, अमित तिवारी, आशीष पाण्डेय, राजकुमार साहू, सतीश सोनकर, निखिल केशरवानी, अनमोल झा, ऋषभ चतुर्वेदी, मनोज पटेल, सरोज केरकेट्टा, विभा नहरेल, स्वेता पाण्डेय, रोहित मिश्रा, शिव शर्मा, अंकुश गुप्ता, महर्षि बाजपेयी, अभिषेक तिवारी, आयुष मिश्रा, पुष्पेन्द्र त्रिपाठी, सापश शर्मा, विश्वजीत ताम्रकार, रितेश अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, मुकेश ताम्रकार, अजय तिवारी, करण सिंह, अजय यादव, विक्की प्रधान सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस सरकार का पुतला दहन किया ।

Comments