छत्तीसगढ योग आयोग के सदस्य रविन्द्र सिंह का राजकिशोर नगर व मोपका विकास समिति कालोनी वासीयो ने किया भब्य स्वागत

गुरुआस्था समाचार 

बिलासपुर -  प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश सचिव व नगर निगम के पार्षद रविन्द्र सिंह ठाकुर जी को छत्तीसगढ शासन योग आयोग के सदस्य बनाये जाने से जन मानस मे हर्ष ब्याप्त है। मोपका राजकिशोर नगर क्षेत्र के शिवम आर्चित रायल टाऊन गणपति होम्स  महावीर सिटी विकास समिति के पदाअधिकारीयो द्वारा गाजे बाजे के साथ स्वागत कर खुशी का इजहार किये वही 
श्री सिंह जी के नियुक्तीय पर मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी के प्रति आभार व्यक्त किए। 

इस अवसर पर योग आयोग के सदस्य रविन्द्र सिंह जी ने सभी को हरेली पर्व की बधाई देते हुए कहा की हम सभी को जीवन मे योग ध्यान ब्य्याम को जीवन मे निश्चित रूप से अपना लेना चाहिए । हम स्वस्थ्य रहेगे तो परिवार समाज व देश स्वास्थ्य रहेगा । करोना महामारी के इस दौर मे दवा दुवा के साथ ही योग अत्यंत आवश्यक हो चुका है।
    वही  नगर निगम के पार्षद
 होने के नाते इस क्षेत्र के विकास के लिए मै एक सेवक के रुप मे हमेशा आप लोग के साथ रहुॅगा ।
          
छत्तीसगढ शासन योग आयोग के सदस्य रविन्द्र सिंह जी का सम्मान समारोह मे प्रमुख रूप से पकज सिंह प्रशांत पाण्ङेय सुनिल सिंह प्रदीप कुमार दास तलबदा जी सजीव श्रीवास्तव  कुणाल जी सकारिया जी  त्रिपुरारी चौरसिया  मलय पाल अकुल श्रीवास्तव सहित सैकङो के तादात पे महिलाये व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Comments