C.m. भूपेश बघेल ने अपने गृह जिले चरोदा एवं भिलाई नगर निगम का अर्जुन तिवारी एवं अटल श्रीवास्तव को बनाया प्रभारी , काग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर.....

भरत सिंह ठाकुर
बिलासपुर– प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अर्जुन तिवारी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव दोनों को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, उन्हें मुख्यमंत्री के गृह जिले के चरोदा और भिलाई नगर निगम का प्रभारी बनाया गया है। असम चुनाव के तुरंत बाद पुनः चुनावी रणनीतिकार के रूप में उनके अनुभवों का लाभ लेने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
बता दें, भिलाई व चरोदा नगर निगम का चुनाव जीतना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, क्योंकि ये उनके गृह जिले का चुनाव है, और दूसरा चरोदा उनके निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है , इसलिये CM भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष
मोहन मरकाम ने  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुन तिवारी व अटल श्रीवास्तव को चुनाव प्रभारी बनाकर अपना भरोसा जाहिर किया है।

Comments