क्वारेंटाईन सेंटरों में हो रही प्रवासी मजदूरों की मौत पर अमर ने किया ट्वीट

क्वारेंटाईन सेंटरों में हो रही प्रवासी मजदूरों की मौत पर अमर ने किया ट्वीट 
  प्रदेश के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने बिलासपुर छ.ग. की कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते अपने ट्वीटर आईडी में ट्वीट करते हुए लिखा है कि, क्वारेटाईन सेंटर में प्रवासी मजदुरों की हो रही लगातार मौत का रोका छेका करें सरकार। 
श्री अग्रवाल ने ट्वीट में कहा कि, ‘‘केंद्र सरकार द्वारा मजदूरों के लिए आबंटित की गई राशि प्रदेश सरकार जारी नहीं कर रही है। क्वारेंटाइन केन्द्रो में बदहाली का आलम है, जहां श्रमिक परिवार के सदस्यों की आये दिन मौते हो रही है। राज्य में लगभग 27-28 लोग क्वारेंटाइन केन्द्रों में जान गवा चुके है। बिलासपुर संभाग में तीन दिनों में तीन मौते क्वारेंटाइन केन्द्रों में हो चुकी है। सुविधाओं के नाम पर कागजी खेल चल रहा है। सरकार को पशुओं का रोका छेका की चिंता से पहले क्वारेंटाइन केन्द्रो में हो रही लोगों की मौत का रोका छेका करना चाहिए।‘‘

Comments